How to Make Aloo Soyabean Ki Sabji in Hindi-आलु सोयाबीन की सब्जी बनाना सीखे हिंदी में

AALU/ALOO SOYBEAN KI SABJI KAISE BANATE HAIN HINDI ME ?

सोयाबीन की सब्जी खाने में मटन की तरह लगती है अगर सही विधि से बनाया जाये तो। कई बार ऐसा होता है की हमारे घर में हरी सब्जी नहीं होने पर या फिर हरी सब्जी खाने का मन नहीं होने पर हम कुछ नई सब्जी पकाने को सोचते हैं। ऐसे में हम झटपट और कम समय में आलू सोयाबीन की सब्जी बना कर खा सकते हैं। वैसे आलू सोयाबीन की सब्जी ज्यादातर आलू को उबाल कर बनाई जाती है। लेकिन ये जरुरी नहीं है की आलू को उबालना अनिवार्य है। आप चाहें तो आलू को बिना उबाले हुए भी बना सकते हैं। तो आइये हम आज दोनों तरीके से आलू और सोयाबीन की सब्जी बनाना सीखते हैं।
सबसे पहले अगर आप आलू को नहीं उबालते हैं तो कच्चा आलू को सही से छील लें। और फिर हर एक आलू को चार से छह टुकड़ों में काट लें।

आलु सोयाबीन की सब्जी बनाने के लिए सामग्री – Ingredients for Making Vegetable of Aloo and Soybean

अगर आप घर में पाँच से छह सदस्य हैं तो

आलू    :   250 ग्राम 

सोयाबीन  :  60 से 80 ग्राम 

प्याज  :  तीन से चार मध्यम साइज 

लहसुन  :  एक गुच्छा मध्यम साइज
अदरक  :  एक इंच टुकड़ा 
टमाटर :  दो से तीन मध्यम साइज पिसा हुआ। 
तेल जो आप खाते हों  :  50 से 60 ग्राम 

जीरा  : हाफ टी स्पून 

तेजपत्र  :  दो या तीन 

हींग  :  एक चुटकी 

दाल चीनी  :  एक इंच टुकड़ा

लाल मिर्च  : दो से तीन सुखी हुई। 

गरम मसाला : हाफ टी स्पून
किचेन किंग मसाला  :  एक  टी स्पून (चमच)
कश्मीरी मिर्च पाउडर :  हाफ टी स्पून (चमच)
लाल मिर्च पाउडर :  हाफ टी स्पून (चमच)

हल्दी पाउडर  : हाफ टी स्पून (चमच)

नमक :  स्वाद अनुसार 


दिए गए अदरक लहसुन का पेस्ट बनाकर रख लें। 
 

यह भी पढ़ें। 

Pav bhaji recipe in hindi

How to make Chana Masala | Punjabi Chole Masala

आलु सोयाबीन की सब्जी बनाने की विधि : Recipe of Vegetable of Aloo and Soyabean

आलू को अच्छी तरह से धो लें और सोयाबीन के साथ उबाल लें। अब 

कड़ाही गरम होने दें और दिए गए ऊपर सामग्री में से थोड़ा तेल को डाले और गर्म होने दें अब गर्म तेल में उबले हुए सोयाबीन को तेल में सेक कर निकाल लें। अब बचा हुआ सारा तेल कड़ाही में डालें अब गर्म तेल में जीरा तेजपत्र, लाल मिर्च, दाल चीनी , हींग और प्याज को डाले। प्याज को  ब्राउन भूरा रंग होने तक भुने। प्याज को भून जाने के बाद उसमे अब टमाटर पिसा हुआ दाल दें और ऊपर दिए गए सामग्री में से गरम मसाला को छोर कर सभी मसाले एक साथ डाल दें। नमक अपना स्वाद अनुसार डाल दें। अब इन्हे अच्छी तरह से मिक्स कर के भुने। अच्छी तरह से मसाला भून जाने के बाद अब बचा हुआ आलू को डाल दें। दो से तीन मिनट मिक्स कर के भुने। अब पानी ग्रेवी जैसा आप खाते हो मोटा या पतला ग्रेवी के अनुसार पानी डाल दें। और सोयाबीन भी दाल दें। अब इन्हे ढक दें तीन से चार मिनट उबाल आने के बाद बचा हुआ गरम मसाला को डाल दें। अब आपकी स्वादिस्ट आलू सोयाबीन की सब्जी बनकर तैयार है। आप चाहे तो धनिया पत्ता के साथ गार्लिस कर सकते हैं।
और अपने परिवार के साथ सर्व करें।
अगर आप आलू को नहीं उबालते हैं तो प्याज और कच्चा आलू के टुकड़े को एक साथ ही डाल दें। और फिर ग्रेवी को इतना उबालें की आलू कच्चा ना रहे।
धन्यबाद पोस्ट अच्छा लगे तो कृपया लाइक, कमेंट और अपने दोस्तों के बिच शेयर जरूर करें। 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *