ANDA CURRY KAISE BANAYA JATA HAI HINDI ME ?
कहावत है संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। अंडा कढ़ी बनाना बहुत ही आसान है। और झटपट में कम समय में बन जाता है। अण्डा कढ़ी बनाने के लिए पहले उबाला जाता है और फिर छील कर अंडे को तेल में फ्राई किया जाता है। सभी मिक्स मसाले को भूनकर ग्रेवी बनाकर फिर अंडे के साथ कुछ समय तक पका कर तैयार किया जाता है।
मील टाइप : नॉनवेज।
कितने लोगो के लिए : 2 से 3 .
समय : 25 मिनट।
कैलोरी : 780 .
अंडा करी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री – ANDA CURRY BANANE KE LIYE SAMAGRI
अंडा करी बनाने की विधि – ANDA CURRY BANANE KI VIDHI – RECIPE OF EGG CURRY
सबसे पहले अंडे को उबाल ले। उसके बाद अंडे को ठंडा होने दे फिर छील कर अंडे में माचीस की तिल्ली से छेद कर दे ताकि मसाला अंदर तक अंडे में जा सके और स्वाद बढ़ जाए अंडे का।
अब धीमी आंच पर कराही में सारा तेल ऊपर लिखे गए सामग्री में से डाल दें। तेल को थोड़ा गरम होने दे और अंडे को थोड़ा ब्राउन होने तक फ्राई करें।
अब अंडा फ्राई होने के बाद एक प्लेट में निकाल लें। अब उसी गरम तेल में दिए गए सामग्री में से सबसे पहले जीरा डालें फिर दाल चीनी तेजपत्र और बरी इलायची को एक साथ डाल दें। फिर प्याज और मीर्च को एक साथ डाल कर हल्का ब्राउन होने तक तेल में भून लें।
अब प्याज को हल्का ब्राउन हो जाने के बाद लहसुन अदरक का पेस्ट डाल दें एक मिनट तक धीमी आंच पर मिलाकर भुने। अब एक मिनट भून जाने के बाद कटा हुआ टमाटर डाल कर बढ़िया से मिलाकर सबको एक पेस्ट बनने तक पकाये। अब टमाटर और प्याज को बढ़िया से पक जाने के बाद या सभी मिश्रण का पेस्ट बन जाने के बाद। अब बाकी बचे सभी मसाले दिए गए सामग्री में से डाल दें। अब फिर से सभी मिश्रण को तीन से चार मिनट तक पकायें। अगर ग्रेवी के मिश्रण को पकाते समय पानी की जरुरत परे तो दो से तीन चमच मिलाकर सभी मिश्रण को अच्छे से पकायें। मिश्रण को तीन से चार मिनट तक पाक जाने के बाद पानी डाल दें। और ढक कर तीन से चार मिनट तक उबालें। अब फ्राई किया हुआ अंडा ग्रेवी में डाल कर एक मिनट तक उबालें। और गैस को बंद करके हरा धनिया के पत्ते को काटकर गार्लिस कर दें। और रोटी चावल जिसके साथ आप खाते हो सर्व करें। धन्यबाद।