Mark Zuckerberg Biography Hindi – Facebook Founder – CEO

फेसबुक के सह-संस्थापक “मार्क जुकरबर्ग” ( Mark Zuckerberg ) को दुनिया में इनको कौन नहीं जानता। मेरे ख्याल से ये कहना गलत नहीं होगा की इनको दुनिया भर में गाँव और सहर के बच्चे – बूढ़े सभी जानते हैं। मार्क जुकरबर्ग एक अमेरिकन कंप्यूटर प्रोग्रामर हैं। ये अमेरिकन उद्यमी और सामाजिक नेटवर्किंग साईट फेसबुक FACEBOOK के सह-संस्थापक, अध्यक्ष हैं। वर्ष 2020 फरवरी में Forbes के अनुसार उनकी निजी संपत्ति $77. 8 बिलियन है। मार्क जुकरबर्ग की जीवनी हिंदी में।

Ma Huateng Biography in Hindi.jpg

मार्क जुकरबर्ग जीवनी की संक्षिप्त विवरण – MARK ZUCKERBERG SHORT BIOGRAPHY IN HINDI

पूरा नाम                                           मार्क एलियट ज़ुकरबर्ग

जन्म स्थान                                          न्यू-यॉर्क

जन्म तिथि                                          14 मई 1984

पिता का नाम                                      एडवर्ड जुकरबर्ग

माता का नाम                                     करेन केम्प्नेर

पत्नी का नाम                                      Priscilla Chan 

राष्ट्रीयता                                            अमेरिकन 

धर्म                                                   नास्तिक

मार्क जुकरबर्ग का बचपन – CHILDHOOD OF MARK ZUCKERBERG

फेसबुक के सह-संस्थापक “मार्क जकरबर्ग” का जन्म 14 मई 1984 को न्यू यॉर्क में हुआ था। उनका पूरा नाम मार्क एलियट ज़ुकरबर्ग है।ज़ुकरबर्ग के पिता का नाम एडवर्ड जकरबर्ग और माता का नाम कैरेन कैम्प्नर जकरबर्ग है। मार्क की तीन बहनें हैं। पहली का नाम – रैंडी हैं, दूसरी का नाम – ऐरिऐलि और तीसरी बहन का नाम – डोना है। मार्क को बचपन से ही computer का बहुत शौक था जिसकी वजह से वो छोटी सी उम्र से ही computer programming सीखने लगे थे। 

उनके पिता एक डेंटिस्ट और उनकी माता एक मनोचिकित्सक है। ज़ुकेरबर्ग की तीनों बहने Randi, Donna और Arielle, न्यू-यॉर्क में ही पढ़ लिख बड़े हुए। मार्क जुकरबर्ग यहूदी में बड़े हुए। Mark Zuckerberg ने 19 मई 2012 को अपनी प्रेमीका Priscilla Chan, जो की California की रहने वाली है से शादी की और आज उनकी दो बेटी हैं। Maxima Chan Zuckerberg जिसका जन्म 1 दिसम्बर 2015 को हुआ और August Chan Zuckerberg जिसका जन्म अगस्त 2017 में हुआ।

मार्क जुकरबर्ग की शिक्षा – Education of Mark Zuckerberg

मार्क जुकरबर्ग जब वे मिडिल स्कूल में थे तभी उन्होंने प्रोग्रामिंग शुरू कर दिया था। पहले से ही, अपने पिता के साथ ज़ुकरबर्ग कंप्यूटर प्रोग्राम विकसित करने में मज़ा ले रहे थे, विशेष रूप से संचार उपकरण और खेलों में। मार्क ज़ुकरबर्ग बचपन से ही तेज बुद्धि दिमाग के थे। उन्हें अपने स्कूल के गणित, खगोल विज्ञानं, भौतिकी और शास्त्रीय अध्ययन के लिए पुरस्कृत भी किया गया था। मार्क ज़ुकेरबर्ग ने Ardsley हाई स्कूल में ग्रीक रोमनिय भाषा साहित्य का अध्ययन किया था। बाद में उनको माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्हें फिलिप्स एक्सेटर अकादमी, हैम्पशायर भेज  दिया गया, जहां विज्ञान और साहित्यिक अभ्यास में उन्हें कई पुरस्कार भी मिले, एक कॉलेज पत्र में जुकेरबर्ग ने यह कहा था की वे अच्छी तरह से फ्रेंच, हिब्रू, लैटिन और प्राचीन ग्रीक पढ़ और लिख सकते है।

मार्क ज़ुकेरबर्ग  Facemash कब बनाया ? 

“मार्क जुकरबर्ग” हाई स्कूल की शिक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने का निश्चय किया, जहाँ वह एकयहूदी बिरादरी,अल्फा एप्सिलोन में भर्ति हुए। वह कॉलेज में, महान कविता जैसे “द लिअड” से पंक्तियों पढ़ने के लिए जाने जाते थे। वर्ष 2002 में  Exeter कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद मार्क ने हार्वर्ड  विश्वविद्यालय में दाखिल लिया। वहाँ उन्होंने एक कॉपी में सभी स्टूडेंट्स का डिटेल्स फोटो साथ देखा और वहीं से उनको  दिमाग में आया की एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन होना चाहिए इनके लिए। मार्क ज़ुकरबर्ग और उनके 3 मित्र Andrew McCollum, Chris Hughes and Dustin Moskovitz ने मिलकर 28 अक्टूबर, 2003 में FaceMash नाम से एक वेबसाइट भी डिजाईन किया था जिसके ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के द्वारा उपयोगकर्ता एक छात्र से दुसरे छात्र के फोटो के लिए “हॉट” या “नॉट” रेटिंग कर सकते थे। साथ ही Zuckerberg ने अपने स्कूल के दौरान एक म्यूजिक प्लेयर भी बनाया था जिसका नाम था Synapse Media प्लेयर। 

फेसबुक की स्थापना – Set up Facebook

मार्क ज़ुकरबर्ग ने अपने हार्वर्ड छात्रालय के कमरे से 4 फरवरी 2004 को फेसबुक को लांच किया। जहाँ पर यूजर अपनी फोटो या कुछ पोस्ट कर एक दूसरे को दिखा और बता सकते थे। फेसबुक का विचार उसे अपने फिलिप्स एक्सेटर अकादेमी के दिनों से, जैसे अधिक कालेजों और स्कूलों, वार्षिक छात्र निर्देशिका सभी विद्यार्थियों, संकाय और स्टाफ के हेद्शोट तस्वीरों के साथ प्रकाशन करने की लम्बे समय की परंपरा से परिचित हुए थे। “फेसबुक । ” जैसे कॉलेज में, ज़ुकरबर्ग की फेसबुक “हार्वर्ड थिंग “, शुरू हुआ, तब ज़ुकरबर्ग ने फेसबुक को अन्य स्कूलों में प्रसार करने का निश्चय किया और अपने रूममेट डस्टिन मोस्कोवित्ज़ के मदद से समर्थन प्राप्त किया। उन्होंने पहले उसे स्टानफोर्ड, डार्टमाउथ कोलम्बिया, कोर्नेल और येल में प्रसार किया, और हार्वर्ड के सामाजिक संपर्कों के साथ अन्य स्कूलों में प्रसार किया।

कुछ दिन बाद ज़ुकरबर्ग ने मोस्कोवित्ज़ और अन्य दोस्तों के साथ कैलिफ़ोर्निया के पालो आल्टो चले गए। वहाँ उन्होंने एक छोटा सा घर पट्टे पर लिया जो उनका पहला ऑफिस उपयुक्त हुआ। ग्रीष्म काल में, ज़ुकरबर्ग पीटर थिएल से मिले जिन्होंने उनके कंपनी में पूँजी लगाया। उनका पहला ऑफिस उन्हें वर्ष 2004 के ग्रीष्म काल में मिला। ज़ुकरबर्ग कहते हैं , समूह ने पतझड़ के समय में हार्वर्ड वापस जाने का फैसला किया अंत में कैलिफोर्निया में रुकने का निश्चय किया। आज के तारिक तक, वह विद्यार्थी बनके कॉलेज वापस नहीं आया।

फेसबुक ने समाचार फ़ीड का प्रारम्भ कब किया था ?

फेसबुक ने 5 सितंबर  2006 को, समाचार फीड प्रारंभ किया, अपने मित्र साईट पे क्या कर रहे थे दिखने का एक उतपादन किया । कईयों ने समाचार फीड अनावश्यक और साइबर्सटाकिंग का एक वस्तु की भांति दिखा।

संसार की दूसरी सबसे बिजी वेबसाइट  कौन  सी है ?

फेसबुक इंक. एक अमेरिकी मल्टीनेशनल इंटरनेट कॉरपोरेशन है, जो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट facebook चलाता है। इसका मुख्यालय मेनलो पार्क कैलिफ़ोर्निया में है। हम और आप जान चुके हैं की facebook सबसे ज्यादा पुरानी नहीं है। इसे वर्ष 2004 फरवरी में शुरू किया गया था।  facebook google के बाद संसार की सबसे व्यस्त वेबसाइट है, लोग हर महीने facebook पर 700 अरब मिनट से भी अधिक समय बिताते है। facebook कंपनी की अधिकांश आमदनी विज्ञापनों से होती है। हम आपको बता दें की 2011 में एशिया मध्य में 3. 71 अरब डॉलर की आमदनी थी। इसमें 3539 कर्मचारी काम करते थे और 15 देशों में इसके कार्यालय है। 

मार्क ज़ुकेरबर्ग ने भारत में पहला एशियाई ऑफिस कब खोला था।

मार्क ज़ुकेरबर्ग ने 2010 में एशिया में अपना पहला ऑफिस हैदराबाद, भारत में खोला। मई 2012 में फेसबुक के 90 करोड सक्रिय सदस्य थे, जिनमें से अधिकतर मोबाइल के जरिए फेसबुक पर जाते हैं। 2011 में भारत में इसकी 2.3 करोड़ सदस्य है जनवरी 2011 में फेसबुक ने अपना डोमेन fb.com को 85 लाख डॉलर में खरीद था। Facebook की लोकप्रियता को देखते हुए इसके शुरूआती वर्षों पर 2010 में “The Social Network” नामक फिल्म भी बनी थी।

मार्क जुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने रूस के प्रधानमंत्री Dmitry Medvedev से वर्ष 2012 को Moscow में  सोशल मीडिया के प्रचार तथा फेसबुक के मार्केट को और आगे बढ़ाने के लिए विचार रखने का सोचा, और Zuckerberg ने साल 2013 में  इन्टरनेट की दुनिया में एक और नया प्रोजेक्ट Internet.org को शुरू किया। इस प्रोजेक्ट को फेसबुक के साथ-साथ अन्य 6 कम्पनियाँ MediaTek, Samsung, Opera Software, Ericsson, Nokia and Qualcomm) भी जुड़े है। वो इसलिए की इन्टरनेट की सुविधाओं को ज्यादा-ज्यादा इन्टरनेट ना उपयोग कर पाने वाले लोगों तक पहुंचा सकें। साल 2014 में ग्यारह दिसम्बर को  Zuckerberg ने अपनी कंपनी के मुख्यालय में एक प्रश्न उत्तर सत्र में लोगों का जवाब देते हुआ कहा फेसबुक से लोगों का समय बर्बाद नहीं होता क्योंकि इससे लोग अपनों से और अपने समाज से जुड़े रहते हैं। दुनियाँ के सबसे सबसे पोपुलर Chatting App -WhatsApp को Facebook ने साल 2014 में 20 बिलियन अमरीकी डॉलर में ख़रीद लिया।

27 सितम्बर, 2015 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से Mark Zuckerberg  मिले और मोदी जी ने भी उनकी जमकर तारीफ की। Mark Zuckerberg ने मोदी जी के साथ भारत में सोशल मीडिया और इंटरनेट को बढ़ावा देने के लिए बारे में बहुत बातचीत की।  

पुरस्कार

मार्क ज़ुकेरबर्ग Mark Zuckeberg सी लिंडबर्ग (1927) के बाद सबसे युवा व्यक्ति है। 26 वर्ष की उम्र में मार्क जुकरबर्ग को अमरीकी पत्रिका टाइम ने 2010 का पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया था।  

कुछ मजेदार जानकारीयाँ “मार्क ज़ुकेरबर्ग” के बारे में में – Some Interesting Facts of Mark Zuckerberg

  • मार्क ज़ुकेरबर्ग द्वारा बनाया गया फेसबुक के ऊपर एक फिल्म बानी है। जिसका नाम है “द सोसिअल नेटवर्क” The Social Network
  • मार्क ज़ुकेरबर्ग ने फेसबुक को पहले अपने कॉलेज हार्वर्ड के लिए बनाया था। उसका नाम द फेसबुक था।
  • दुनिया का हर छठा – सातवाँ व्यक्ति फेसबुक से ज़ुरा है।
  • मार्क ज़ुकेरबर्ग एक शाकाहारी पुरुष है। 
  • मार्क ज़ुकेरबर्ग पुरे साल भर में केवल डॉलर 1 सैलरी लेते हैं। 
  • फेसबुक साइट का कलर ब्लू इसलिए है, क्योंकि मार्क ज़ुकेरबर्ग को रेड – ग्रीन कलर ब्लाइंडनेस है। 
  • मार्क ज़ुकेरबर्ग ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए वेडिंग रिंग खुद डिज़ाइन किया था।
  • मार्क ज़ुकेरबर्ग के पास एक हंगेरियन शीप डॉग है , जिसका फेसबुक पेज भी है ,और उसपर 2 मिलियन्स फंस हैं।
  • मार्क जुकेरबर्ग 7 वें युवा आमिर में से एक हैं। 
  • फेसबुक पर मार्क ज़ुकेरबर्ग को आप ब्लॉक नहीं कर सकते हैं।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *