Pav bhaji recipe in hindi

पाव भाजी क्या है ? What is pav – paw bhaji ?

पाव भाजी मुंबई का एक प्रतिष्ठित व्यंजन है और पूरे भारत में स्ट्रीट फूड के रूप में बेहद लोकप्रिय है। इसकी शुरुआत मुंबई में कपड़ा मिल श्रमिकों के लिए एक त्वरित दोपहर के भोजन के विकल्प के रूप में हुई थी। पाव भाजी कई प्रकार के सब्जी को मैश की हुई ग्रेवी का एक सदाबहार स्वादिष्ट भोजन या नास्ता है, जिसे कुरकुरे तीखे प्याज, खट्टे नींबू और हरी धनिया के पत्तों साथ परोसा जाता है। धीरे-धीरे यह व्यंजन इतना लोकप्रिय हो गया है कि अब इसे स्ट्रीट फूड के साथ-साथ मुंबई और शेष भारत के रेस्तरां में भी परोसा जाता है।

smartknowledgesk.com

यह मूल रूप से मैश की हुई और मसालेदार सब्जियों का एक तीखा स्वादपूर्ण मसालेदार ग्रेवी का मिश्रण है। इस व्यंजन को बनाने के लिए ‘पाव भाजी मसाला’ नामक एक विशेष मसाला मिश्रण का उपयोग किया जाता है। पाव भाजी मसाला पाउडर भारतीय स्टोर और ऑनलाइन में आसानी से उपलब्ध है लेकिन इसे घर पर भी बनाया जा सकता है। ध्यान रखें कि भाजी का सबसे अच्छा स्वाद सही और बेहतरीन पाव भाजी मसाला के उपयोग से आता है। मैं आपके पसंदीदा ब्रांड को शामिल करने या अपना घर का बना पाव भाजी मसाला बनाने की अत्यधिक अनुशंसा करता हूं।

पाव भाजी का नाम पाव भाजी कैसे पड़ा ?

हिंदी और मराठी भाषा में पाव शब्द ब्रेड रोल के लिए है। “भाजी” का अर्थ मराठी भाषा में सब्जियां या सब्जी आधारित पकवान (सूखा या ग्रेवी) है। चूंकि भाजी (सब्जी की ग्रेवी) और पाव (डिनर रोल) दोनों एक साथ परोसे जाते हैं, इसलिए इसका नाम ‘पाव भाजी’ पड़ा।

मेरे इस लेख में चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका का पालन करके इस सुपर स्वादिष्ट लोकप्रिय स्ट्रीट फूड को बनाएं। यह पाव भाजी रेसिपी आपको इसके मुंबई स्टाइल फ्लेवर के लिए पसंद आएगी। मैं मुंबई पाव भाजी बनाने की पारंपरिक विधि और एक त्वरित इंस्टेंट पॉट रेसिपी साझा आपके लोगों के साथ साझा करता हूँ।  Pav Bhaji – Mashed Spiced Vegetable Gravy

पाव भाजी कैसे बनाया जाता है सीखें हिंदी में – How to make pav-paw bhaji learn in hindi ?

गलियों और रेस्तरां में, वे एक बड़े फ्लैट तवे पर पाव भाजी बनाते हैं। लेकिन घर पर बनाते समय आप आसानी से एक कड़ाही या कड़ाही या फ्राइंग पैन का उपयोग कर सकते हैं।

पाव भाजी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

पाव भाजी में भाजी को बनाने के लिए मिक्स हरी सब्जियाँ ली जाती है। जैसे की मैं , फूलगोभी, गाजर, आलू, शिमला मिर्च और हरी मटर जैसी सब्जियों का मिश्रण मिलाता हूं। मुंबई की सड़क के किनारे के संस्करणों में गाजर नहीं है, लेकिन मैं उन्हें स्वास्थ्य कारणों से जोड़ता हूं। वे बहुत कम मात्रा में फूलगोभी भी डालते हैं और कभी-कभी इसे पूरी तरह से छोड़ भी देते हैं।
हम पाव भाजी बनाने के लिए सामग्री को कुछ इस तरह से अनुपात में लेकर बनाना सुरु करते हैं।

Pav Bhaji Secret Ingredient

हरी सब्जी में जैसे की, 

फूल गोभी            : 100 ग्राम

गाजर                  : 100 ग्राम
शिमला मिर्च        : 100 ग्राम 
आलू                    : 1 पीस मध्यम साइज 
टमाटर                 : 1 पीस मध्यम साइज
हरा मटर              : 100 ग्राम
प्याज                  : 2 या 3 पीस मध्यम साइज बारीक़ कटा हुआ। 
अदरक + लहसुन का पेस्ट : आधा चम्मच

——————————————————————————–

मसाले में जैसे की,

हाफ बटर या हाफ बटर के बराबर में तेल जो भी आप खाते हों
जीरा   :   आधा चम्मच
तेजपत्र  : 1 पत्ता मध्यम साइज का
लाल मिर्च सुखी    : 1 पीस
लाल मिर्च पाउडर : आधा चम्मच
धनिया पाउडर : आधा चम्मच
हल्दी पाउडर    : आधा चम्मच
पाव भाजी मसाला ब्रांडेड  : 1 चम्मच
गरम मसाला : एक चौथाई चम्मच
कसूरी मेथी : आधा चम्मच
कश्मीरी लालमिर्च : आधा चम्मच

smartknowledgesk.com

पाव भाजी बनाने की विधि स्टेप – बाय -स्टेप हिंदी में

(1) सबसे पहले हम सभी हरी सब्जी को अच्छे तरीके से साफ़ कर बारीकी से काट लेंगे और किसी बर्तन में या कुकर में उबाल लेंगे। जैसा की ऊपर चित्र में दिखाया गया है।

(2) सब्जी को अच्छे से उबल जाने के बाद सभी को अच्छे से मैश करके मिक्स कर देंगे।

smartknowledgesk.com
(3) इसके बाद मैश की हुई सब्जी को कुकर से बहार निकालकर रख लेंगे। अब एक कढ़ाई या आप चाहें तो उसी कुकर में भी बना सकते हैं। बनाने की विधि सामान होगीं।
अब कढ़ाई को गर्म होने के बाद उसमे तेल या मक्खन जो भी आप खाते हों वो डालें दें। कम से कम 50-75 ग्राम तेल होनी चाहिए अगर आप तेल में बना रहे हैं तो, या फिर एक फूल बटर डालें। 
अब तेल को गर्म होने पर इसमें जीरा, तेजपत्र एक लाल मिर्च सुखी और फिर प्याज को बारीक काटकर डाल दें। 
(4) अब प्याज को हल्का ब्राउन होने तक सभी को मिलाते हुए पकाएँ। प्याज हल्का ब्राउन होने पर अदरक लहसुन का पेस्ट सारा डाल दें और इसे अच्छे से मिलाते हुए प्याज  पूरा ब्राउन होने तक पकाएं। 

(5)  प्याज को ब्राउन होने पर अब गैस को धीमी करें और इसमें मैश की हुई सब्जी को डाल दें और फिर सारा मसाला भी डाल दें। ध्यान रखें सिर्फ गरम मसाला अभी नहीं डालना हैं। गैस को अब मध्यम फ्लेम में कर दें। अब सभी को अच्छे से मिला कर 4 से 5 मिनट तक पकाएँ। अब इसे पकने के बाद एक गिलास पानी डाले नमक स्वादअनुसार डालें। अब इसे ढक कर 4 से 5 मिनट फिर से पकाएँ। 

(6) 4 से 5 मिनट पकने पर अब इसमें अच्छे से उबाल आने के बाद इसमें गरम मसाला को डाल दें और फिर एक से दो मिनट के लिए ढक कर पकायें। अब उसके बाद गैस भाजी को गैस से निचे उतर लें। आपका भाजी तैयार हो चूका है। अब इसे गार्लिस करने के लिए इसमें हरी धनियाँ की पत्ती को काट कर डाल दें। और अब इसे एक प्लेट में निम्बू और कच्चा प्याज के साथ सजाएँ। 

अब पाव को कैसे खाने के लिए तैयार करें ?
यदि आप पाव बाजार से खरीद कर लाये हैं तो, गर्म तवा पर क्वार्टर मक्खन को डाले और पाव को दो टुकड़ों में विभाजित कर उस मक्खन में एक पाव को उल्टा – पलटा कर गैस के मध्यम आँच पर। अच्छे से सेके। पाव रेडी है भाजी के साथ खाने के लिए। इसी प्रकार से आप जितना चाहे पाव को सेक सकते हैं।

यदि आपको ये रेसेपी हमारी अच्छी लगी हो तो कृपया लाइक शेयर जरूर करें।
धन्यवाद आप सभी को। 
Tags 
hotel jaisi pav bhaji recipe in hindi
pav bhaji recipe ingredients
pav bhaji recipe mumbai style
pav bhaji secret ingredient
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *