What is Blog In Hindi ? ब्लॉग क्या होता है ? हिंदी में सीखें

How to Start Blog In Hindi ?

हेलो दोस्तों,

आज मै आप लोगों को ब्लॉग (Blog) के बारे में बताने जा रहा हु। अगर आपको ब्लॉग के बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को जरूर पढ़े। तो सुरु करते हैं।

what-is-blog-in-hindi-smart-knowledge-sk
सबसे पहले,

ब्लॉग क्या होता है ? What is Blog ?

आज के डिजिटल दुनियाँ में बहुत कम ही लोग होंगे जो इंटरनेट का प्रयोग नहीं करते होंगे।

विसेसत : हम इंटरनेट का प्रयोग जानकारियों को हासिल करने के लिए करते हैं. जैसे की आजकल हमें अख़बार भी पढ़ना होता है तो अधिकतर लोग अपने स्मार्ट फ़ोन या मोबाइल में ही पढ़ लेते हैं, और तरह तकनिकी को आगे बढ़ने से दुनिया डिजिटल बनने की और तेजी से बढ़ रही है। लगभग हर क्षेत्र से जुडी जानकारी और सेवाएं इंटरनेट पर मौजूद है।

फ़ोन इंटरनेट में हो रहे लगातार सुधारो के बाद इंटरनेट की गति और ट्रैफिक में काफी बढ़ोतरी हुई है।

अब स्मार्टफोन के मिडिल क्लास बजट में उपलब्ध होने का कारण अधिकतर लोगो ने अपने पुराने फ़ोन्स को रिप्लेस कर दिया है और स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है और हम अनेक वेबसाइट पर विजिट करते है जो कि तरह तरह की जानकारियों से भरी होती है कुछ म्यूजिक की साइट्स और कुछ जैसे ऑनलाइन कॉमर्स वेबसाइट और कुछ वेबसाइट केवल किसी विशेष क्षेत्र की जानकारी लिए होती है।

इस तरह इस डिजिटल दुनियाँ में इंटरनेट के क्षेत्र में ब्लॉग एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसने आम जन को भी इंटरनेट की दुनिया में योगदान देने के लिए आकर्षित किया है।

“ब्लॉग एक ऐसा कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम है ” हम इसे सरल शब्दों में कहें तो ये हमे सरलतम तरीके से विजुअल एडिटर की मदद से वेब पेज या एक वेबसाइट का पेज पृष्ट बनाने की आजादी देता है।

एक सरल ब्लॉग बनाने के लिए हमे बहुत अधिक तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होना ज्यादा जरुरी नहीं होती है और न ही हमे किसी किस्म की राशि भुगतान करना होता है।

केवल थोड़ी सी जानकारी से हम एक अच्छा ब्लॉग बना सकते है और फिर धीरे – धीरे हम एक्सपर्ट जाते हैं ।

आप जिस विषय के बारे चाहे उसपे आप ब्लॉग्गिंग कर सकते हैं। Blog ब्लॉग किसी भी विषय पर हो सकता है खासकर तब जब आप किसी विषय विशेष के बारे में अच्छी जानकारी रखते है।आप अपनी जानकारी को लोगो से उसे साझा करना चाहते है तो ब्लॉग आपके लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म हो सकता है जानकारियों को साझा करने के लिए और इससे अपना इनकम भी बना सकते हैं।

अब हम बात करते हैं की,

वेबसाइट और ब्लॉग में क्या फर्क है ?

किसी वेबसाइट या ब्लॉग में सबसे बेसिक फर्क ये होता है कि किसी ब्लॉग की तुलना में वेबसाइट की सरंचना कंही अधिक जटिल होती है और और इसे बनाने के लिए हमे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और कंप्यूटर का कुशल ज्ञान होना आवश्यक है एवं वेबसाइट किसी विशेष उद्देश्य के लिए बनाई जाती है। जबकि,एक ब्लॉग बनाना और उसे ऑपरेट करना एक सरल प्रक्रिया है, क्योकि किसी भी ब्लॉग सर्विस प्लेटफार्म कम्पनी द्वारा इसे इस तरह से डिज़ाइन किया जाता है की Users के लिए कम से कम तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता पड़े और वो अपना ज्ञान दुसरो तक आसानी से साझा कर सके।

ये हैं कुछ ब्लॉगर सेवाएँ जो ब्लॉग बनाने की सुविधायें देती हैं।

वर्ड प्रेस         :  WordPress

ब्लॉगर         :   Blogger

तुमब्लर       :   Tumblr

मेडियम       :   Medium

स्व्बतले       :   Svbtle

कोरा            :   Quora

पोस्टेचिओ   :   Postachio

गूगल प्लस  :   Google+

ऊपर दिए गए इन सभी में से सबसे सरल जो है, वो ब्लॉगर है, जिसमे आप बड़ी आसानी से अपना ब्लॉग बना सकते है, और बहुत कुछ सीख सकते है और आप अपना ज्ञान को एक दूसरे से साझा करके दूसरे को भी आप सीखा सकते हैं।

यदि आप आप एक अच्छा ब्लॉगर हो जाते हैं तो आप एक इनकम का एक अच्छा स्रोत भी ब्लॉगर से बना सकते हैं और आजादी लाइफ जी सकते हैं।

तो दोस्तों,
ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। धन्यबाद। 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *