What is Equivalent Weight ? समतुल्य भार या तुल्यांकी भार क्या होता है ?

तत्व का समतुल्य भार या तुल्यांकी भार : किसी तत्व का समतुल्य भार या तुल्यांकी भार, भार के विचार से उसका वह भाग है, जितने भार द्वरा हाइड्रोजन (H) के 1, ऑक्सीजन (O ) के 8 तथा क्लोरीन के 35.5  भाग  संयोग करता है या उन्हें किसी यौगिक से  विस्थापित करता है।
अत : तत्व का तुल्यांकी भार = (तत्व का भार / हाइड्रोजन (H) का भार ) x 1
                                           = (तत्व का भार / ऑक्सीजन (O) का भार ) x 8
                                           = (तत्व का भार / क्लोरीन (Cl) का भार ) x 35.5
उदाहरण :  CH4 में C का समतुल्य भार या तुल्यांकी भार ज्ञात करें ?
हल : 4 भाग H से 12 भाग C संयोग करता है,
         1 भाग H से 12/4 =3 भाग C संयोग करता है
अतः C का तुल्यांकी भार = 3 
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *