What is Flowchart in Hindi-How to make Flowchart?

अगर आप  Flowchart क्या है, के बारे में नहीं जानते हैं, और Flowchart कैसे बनाया जाता है यदि आप नहीं जानते हैं, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। आज मै आपको Flowchart के बारे में बताने जा रहा हूँ। तो चलिए पढ़ कर जानते हैं की flowchart क्या है और इसे कैसे बनाया जाता है और इसका उपयोग कैसे करते हैं।

जैसा की हम सभी जानते हैं की हर काम हम सबके लिए प्रॉब्लम है , लेकिन  प्रॉब्लम का हल भी उस काम को करने से ही होता है। हर सुबह प्रत्येक दिन हम सुबह उठते ही काम पर लग जाते हैं। हर काम को आरम्भ से लेकर ख़तम होने तक कुछ Steps या प्रक्रिया  को Follow करते हैं। 

इसका हल निकालने के लिए हम एक क्रम निश्चित करते हैं। एक उदाहरण से मै आपको समझाता हूँ।

मान लीजिए की हमें एक गिलास दूध गर्म करना है। तो इस कार्य को संपन करने के लिए कुछ क्रम का अनुसरण करने की आवश्यक्ता है। जैसे की , Step

1. सबसे पहले हम दूध खरीद कर लाएंगे। 

2. गैस या चूल्हा को जलाएंगे 

3. चूल्हे पर दूध को उबालने के लिए एक बर्तन रखेंगे। 

4. फिर उस बर्तन में दूध को रख देंगे और उबाल आने तक इंतजार करेंगे।

तो आप देख रहे हैं की ये सारा कुछ एक प्रक्रिया में यानी की Step by Step रहा है। तो इस प्रकार से अब आप समझ गए होंगे की हमारे दैनिक जीवन में काम करने की प्रक्रिया इस प्रकार से होता है। इसी प्रक्रिया को या स्टेप्स Steps को कंप्यूटर Computer की भाषा में algorithm कहते हैं। ज्यादातर इसका  इस्तमाल Software और Business Industries में होता है। Algorithm बन जाने के बाद, इन Steps को Flowchart के जरिए दिखाया जाता है। what is an algorithm in computer science

तो आपलोग समझ गए होंगे की दैनिक जीवन में हम जो भी कार्य करते हैं , उस कार्य के प्रक्रियाओं को Computer की भाषा में Algorithm कहते हैं। जिससे की Programmer को Problem को समझने में आसानी होती है और फिर उस प्रॉब्लम हल आसानी से निकाल पाते हैं। अब हम समय को बचाते हुए जानते हैं की Flowchart क्या होता है और कैसे इसको बनाया जाता है। हम यह भी जानेंगे की यह कैसे आपके काम को आसान बनाता है।

algorithm-flowchart

फ्लोचार्ट क्या है ? What is Flowchart ?

Flowchart एक Tool है, जिसे Program Industry द्वारा बनाया गया है। यह एक Steps को Show करता है, जिसका इस्तेमाल या उपयोग Process या Problem को Solve करने में किया जाता है।

जैसा की हम जानते हैं की Programming के जरिए हम software बना सकते हैं और एक software हमारी कार्य शैली के परेशानियों को दूर करने मेमदद करता है। लेकिन programming सीखना बहुतों के लिए कठिन है। हम कह सकते हैं की Programming को लिखने में सभी को परेशानी होती है, इसलिए हम flowchart और Algorithm  का प्रयोग करते हैं। Flowchart के जरिए हम किसी भी Program को चिन्हो (Symbols) द्वारा लोगो को दिखा सकते हैं , जिससे की समझने मे आसानी होगी। Flowchart बनाने के लिए हमे जिन चिन्हो का इस्तेमाल करना पड़ता है, वह है। Square, Rectangle, Diamond, Oval, और Arrow। इन सभी चिन्ह के अपने अलग अलग महत्व या मतलब होते हैं। किसी भी चिन्ह के मतलब को अपने अनुसार हम अपने आप से नही बदल सकते। इन सभी चिन्हो को एक arrow के साथ जोड़ा जाता है। और इसी Arrow  द्वारा हमे पता चलता है कि flowchart कौन से दिशा मे अथवा कौनसे क्रम मे जा रहा है।

Flowchart चिन्ह है (Flowchart Symbols)

Flowchart एक Graphical चित्र है, जो की एक Process के Steps को दर्शाता है। इसीलिए आपको ये जान लेना आवश्यक है की इन चिन्हों के मतलब क्या है , और इनका प्रयोग कहाँ किया जाता है।  

स्टार्ट एन्ड – Start/End

Flowchart को शुरू करने के लिए एवं खत्म करने के लिए इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है. शुरुआत करने के लिए start और खत्म करने के लिए stop/end शब्द का प्रयोग किया जाता है। 

फ्लो लाइन्स – Flow Lines (Arrow)

Flowchart किस दिशा में या फिर किस क्रम मे जा रहा है, यह जानने के लिए हम इस arrow का प्रयोग करते हैं।

इनपुट आउटपुट – Input/Output

Input और output के लिए हम इस चिन्ह का प्रयोग करते हैं। जहाँ पर program का जो output  होता है वहां हम इस चिन्ह का प्रयोग करके दर्शाते हैं। 

जैसे हमें दो नंबर का जोड़ निकलना है तो सबसे पहले हमें दोनो Number की Input लेने की आवस्यकता पड़ती है। इसके लिए Input Symbol जोड़ने के बाद जोड़ दिखाने के लिए Output चिन्ह को इस्तमाल किया जाता है। 

प्रोसेस – Process

जब कोई नंबर का जोड़, घटा, गुणा करना और बिभाजित करना होता है तभी इस चिन्ह का इस्तमाल किया जाता है। जो हम input करते हैं, वही data को process लिए हम इस चिन्ह का प्रयोग करते है। इस चिन्ह का प्रयोग तब होता है जब कोई हिसाब करना हो मतलब जब कुछ Calculation करना हो तब। 

डिसीजन – Decision (Diamond)

हमें जब किसी condition को दिखाना होता है, तब हम इस चिन्ह का प्रयोग करते है। इसका उत्तर ‘सही ’और ‘गलत’ या फिर ‘0’ और ‘1’ के रूप मे आता है। जैसे कोई भी संख्या Positive है या Negative है यह पता लगाने के लिए हमें दोनों Numbers Comparison करने की आवस्यकता है।

EX- 4 > 0 (क्या 4 से बड़ा है ?) इसका जवाब “हाँ और ना” में से एक है। एसे में Diamond Symbol का इस्तमाल किया जाता है। सभी चिन्हो का इस्तेमाल जानने के लिए हम एक उदाहरण लेंगे। 

Flowchart बनाने के नियम – How to Make Flow Chart

इनके भी भी कुछ नियम होते हैं, फ्लोचार्ट – Flowchart बनाने के लिए , उन नियमों को प्रयोग कर के आसानी से flowchart बन सकते हैं। एवं समझने मे भी हमे आसान हो सकता है। नियम कुछ इस प्रकार हैं। 

Flowchart बनाते समय जितने भी चिन्ह का प्रयोग करते हैं, सभी चिन्हो को arrow के द्वारा जोड़ा जाता है जिस से हमे पता चलता है कि flowchart कौन से दिशा मे जा रहा है। 

सभी फ्लोचार्ट Flowchart में एक Starting एवं Ending Point होता है। 

जब हम Flowchart मे कुछ condition का प्रयोग करते है,  तो उसका 2 exit point होता है। ऊपर की ओर, नीचे की ओर या फिर side  की ओर होता है, जिसका 2 output होता है- पहला सही ओर दूसरा गलत.

Subroutines के अपने खुद के Flowchart होते हैं। 

हर एक Flowchart का End Symbol होना चाहिए। 

विशेषता – Advantages

क्योंकि इसमे चिन्ह का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसीलिए Flowchart के जरिए हम Programming को आसानी से समझ सकते हैं। 

Program के Error को जल्दी से समझने के लिए हम फ्लोचार्ट के मदद ले सकते हैं, और उसे फिर आसानी से सुधार भी सकते हैं। 

फ्लोचार्ट के द्वारा हम किसी भी प्रोग्राम को अच्छे से प्रदर्शित कर सकते हैं, और समझा भी सकते हैं। 

नुकसान – Disadvantages

कुछ ऐसे कठिन प्रोग्राम (Complex Program) भी होते हैं , जिनका Flowchart में बनाने के लिए हमे बहुत सारे arrow का प्रयोग करना पड़ता है, जिसे समझने मे हमे परेशानी होती है।

फ्लोचार्ट जब ज्यादा ही बड़ा हो जाए और उसे बनाने मे यदि एक से ज्यादा पेज लग जाए, तो उसे समझने मे थोड़ा  कठिन होता है। 

किसी भी flowchart के बीच मे हम बदलाव नही कर सकते। अगर flowchart मे कुछ बदलाव लाना हो तो हमे फिरसे पूरा flowchart बनाना पड़ता है। 

Flowchart बनाने के लिए हमे चिन्हो का इस्तेमाल करना पड़ता है, और इसीलिए हमारा समय ज्यादा नुकसान होता है। 

उमीद है ये लेख आपको पसंद आया होगा, कैसा लगा आप जरुर निचे comment कर के बताइए। 

Flowchart को जितना ज्यादा Practice करेंगे आप उतने ही ज्यादा कुशल हो जाएंगे। Flowchart बनाने से पहले आप Algorithm लिखने में और मेरी यह भी राय है की Flowchart एक बार Rough में Draw कर लें वरना  Original Flowchart में बहुत सारी गलतियाँ होने की संभवाना हो सकती है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *